..अगर सर्दियों में रहना है स्वस्थ तो रखें इन बातों का ध्यान !!
इंटरनेट डेस्क। सर्दियों के मौसम में कई बिमारियां होने की आशंका बनी रहती हैं। सर्द हवाओं के प्रभाव से सेहतमंद व्यक्ति भी बिमार होने लगता हैं। सर्दी-जुकाम, बुखार, आंखों में जलन और छाती जमने जैसी बिमारियां ऐसे मौको पर ज्यादा असर करती हैं। हम इस मौसम में अपने ख्याल ना रख पाने की वजह से ज्यादा बिमारी की जकड में आ जाते हैं।
जानते है इससे बचने के आसान उपाय…..
सर्दियों के मौस में भीड़भाड़ वाली जगहों पर अपने नाक और मुंह को कवर कर लें। इससें दूसरों की बिमारियों से आप बचे रहेंगें। अधिकतर लोग काम की वजह से ज्यादा प्रेशराइज रहते हैं इस वजह से यह तनाव का कारण बनने लगता है। इसका हमारे शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इस समस्या से छूटकारा पाने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है उनका इम्यून सिस्टम अधिक प्रभावित होता है। स्वस्थ शरीर के लिए अच्छी नींद लेना बहुत ही जरूरी होता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद लेंवें।
विटामिन डी के लिए आप रोजाना सुबह जल्दी उठकर सूर्य की रोशनी या विटामिन डी से युक्त चीजों का सेवन कर सकते है इससे आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली ही मजबूत नहीं होंगी बल्कि आपको बीमारियों से लड़ने की भी ताकत मिलेंगी।
The post ..अगर सर्दियों में रहना है स्वस्थ तो रखें इन बातों का ध्यान !! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2DjLXxm
Comments
Post a Comment