पिता ने की बेटी की हत्या, सबूत छुपाने के लिए रची ऐसी साजिश
क्राइम डेस्क। झारखंड के सराइकेला-खरसावां जिले में एक पिता ने अपनी 13 साल की बेटी की दो महीने पहले कथित रूप से हत्या कर दी थी। घटना प्रकाश में आने के बाद उसका शव जमीन खोदकर अब निकाला गया। पुलिस ने आज कहा कि अपने घर में ही बेटी का शव दफनाकर जमीन पर सीमेंट से प्लास्टर करने वाले आरोपी पिता को कपली थाना क्षेत्र के अंतर्गत इस्लामनगर से गिरफ्तार किया गया।
लडक़ी की मां ने आरोपी जफर हुसैन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी जिसके बाद कल मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मुस्कान परवीन का शव जमीन खोदकर निकाला गया। हुसैन ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि उसने लडक़ी की हत्या इसलिए की क्योंकि वह उसे नियंत्रित नहीं कर सका। पुलिस ने कहा कि यह घटना दो महीने पहले की है जब मुस्कान की मां शाहीन बहुत बीमार थी। पुलिस ने कहा कि शव को शवपरीक्षण के लिए भेजा गया है।
The post पिता ने की बेटी की हत्या, सबूत छुपाने के लिए रची ऐसी साजिश appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AKCJKp
Comments
Post a Comment