सलमान खान और शिल्पा पड़ सकतेे हैैं मुश्किल में…
मुंबई। अनुसूचित जाति के लोगों के लिए कथित रूप से जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने को लेेकर फिल्म अभिनेेता सलमान खान औेर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी मुश्किल में पड़ सकती हैें। ह्यूमन राइट लॉ नेटवर्क एवं भीम आर्मी के रजत कल्सन नेे इस संदर्भ मेें एक औपचारिक शिकायत जींद केे पुलिस अधीक्षक को मंगलवार को दी थी जिस पर हालांकि पुलिस ने अभी तक दोनों कलाकारों के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की हैे लेकिन पुलिस के अनुसार इस मामले की जांच डीएसपी कप्तान सिंह कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को शिकायत कर दी है।
आयोग के चंडीगढ़ जोनल कार्यालय के डारेक्टर राज कुमार चनेना ने फोन पर बताया कि वे इस मामले में जींद पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांग रहे हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार आयोग ने उनसे वीडियो के लिंक भी मांगे थेे जो उपलब्ध करा दिए गए हैं। भीमआर्मी के प्रदेश प्रवक्ता ने मांग की कि इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले मुकदमा दर्ज किया जाए उसके बाद जांच को आगे बढ़ाया जाए। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने मोबाइल पर सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर किसी का भेेजा सलमान खान और शिल्पा शेट्टी का इंटरव्यू देेखा जिसमें उन्होंने अनुसूचित जाति के बारे में आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया है। उन्होंने इंटरव्यू लेने वाले चैनल और एंकर के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है।
The post सलमान खान और शिल्पा पड़ सकतेे हैैं मुश्किल में… appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2DkfCaw
Comments
Post a Comment