फिल्मी जगत को फिल्म उद्योग कहे जाने पर हैरान हैं अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्मी दुनिया को फिल्म उद्योग कहे जाने पर हैरान हैं। अमिताभ ने डिजिटल युग में फिल्मी दुनिया को अब तक ‘फिल्म उद्योग’ के रूप में पुकारे जाने पर हैरानी जताई है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, डिजिटल कैमरा आज के दौर में हमें यह आश्चर्य महसूस करने की अनुमति देता है। पुराने समय में बनने वाली सेल्युलॉइड फिल्म की तरह कोई फिल्म नहीं और मैं अक्सर हैरान होता हूं कि हम अभी तक फिल्म उद्योग क्यों पुकारते हैं।
अमिताभ ने पुराने दौर को याद करते हुए कहा कि कैसे सेल्युलॉइड फिल्मों के जमाने में दिग्गज फिल्मकार ऋषिकेश मुखर्जी किसी कलाकार द्वारा री-टेक की मांग करने पर उनसे फिल्म रील के पैसे का भुगतान करने के लिए कहते थे।
The post फिल्मी जगत को फिल्म उद्योग कहे जाने पर हैरान हैं अमिताभ बच्चन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BTcr8i
Comments
Post a Comment