सर्दी में पैरों की समस्या से छुटकारा पाना है तो करे ये उपाय!
लाईफस्टाइल डेस्क: स्किन से जुड़ी कई परेशानिया सर्दियां शुरू होते ही एक के बाद एक शुरूआत हो जाती है। इस मौसम में हमारे चेहरे की तरह हमारे पैरों को भी कई चीज़ें झेलनी पड़ती है।विंटर क्रीम या घरेलू तरीकों की मदद से आप अपने चेहरे की पूरी देखभाल करते हैं, लेकिन पैरों के बारे में आपने कभी सोचा है? हमारे चेहरे की तरह सर्दियों के मौसम में हमारे पैरों को भी स्पेशल केयर की ज़रूरत पड़ती है। आप इससे ना सिर्फ फटी एड़ियों से राहत पाएंगे बल्कि पूरी सर्दी में आपके पैरों को स्किन से जुड़ी किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
अपने पैरों को सर्दी के मौसम में ठंडी हवाओं से बचाकर रखना चाहिए। क्योंकि आपके पैरों से ये नमी चुराकर उन्हें ड्राय बना देते हैं, आपको जिससे फटी एड़ियों जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पैरों पर सर्दियों में मॉइश्चराइज़र लगाना न भूलें। हर रोज़ सोने से पहले फ्रूट क्रीम या पेट्रोलियम जेली जैसी वैसलीन जरूर लगाएं। पैरों को अच्छी तरह ढककर रखें और रात को सोते समय भी पैरों को अच्छे से ढककर ही सोएं। इससे आपके पैर हमेशा सॉफ्ट रहेंगे।
इस दुनिया में कई लोगों को यह समस्या होती हैं कि सुबह उठते हैं तो उनके पैर ड्राई रहते है। इस प्रकार की समस्या ऐसे में आप रात को सोने से पहले पैरों पर तेल से मसाज करें और मौजे पहन कर सो जाएं। ऐसा करने से पैरों की ड्राई समस्या खत्म हो जाएगी। कई लोगो की समस्या होती है कि सोने के बाद भी उनके पैर ठंडे ही रहते है गर्म नहीं होते। तो मोजे पहनकर सोना चाहिए इससे आपके पैर गर्म रहेंगे।
The post सर्दी में पैरों की समस्या से छुटकारा पाना है तो करे ये उपाय! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BIG9xJ
Comments
Post a Comment