हर दर्द का रामबाण इलाज है लौंग
हेल्थ डेस्क। लौंग को गरम मसाले के तौर पर रसोई में जाना जाता है और लौंग लोकप्रिय मसाला हैं। किचन में यह बहुत ही अहम स्थान रखती है। कई लोग तो इसे मुंह को ताजा रखने के लिए काम में लेते हैं साथ ही लौंग से आप हिचकियां रोकने और सिरदर्द को दूर रखने के लिए काम ले सकते हैं। वहीं लौंग में उच्चतम एंटीऑक्सीडेंट जो एलर्जी, माउथवॉश में एंटीसेप्टिक के रूप में उपयोगी साबित होती है।
(1) लौंग तेल से मुंहासे के रोगियों को फायदेमंद साबित होता है। यह झुर्रियों में, उम्र बढने के प्रभाव को कम करने में भी लाभप्रद है। लौंग के तेल से चेहरे की कायाकल्प हो जाती है।
(2) पानी में 3-4 लौंग उबालकर पीने से सिर दर्द दूर हो जाता है।
(3) नासूर होने पर हल्दी में लौंग पीस कर लगाने से नासूर समूल नष्ट हो जाता है। कई बार आंखों के सफेद हिस्से में रोग हो जाता है। ऐसे में तांबे के बर्तन में लौंग पीस कर और उसमें थोडा शहद मिला कर खाने से लाभ होता है।
(4) हिचकियां आने पर 2-3 लौंग चबाएं और ऊपर से थोडा सा पानी पी लें, फायदा होगा।
(5) आंखों की पुतलियों पर कई बार छोटी-छोटी बारीक फुंसियां हो जाती हैं। इन फुंसियों पर अगर लौंग पीसकर लगाई जाए तो वे बैठ जाती हैं और सूजन कम होती है।
Source: Google
The post हर दर्द का रामबाण इलाज है लौंग appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zWpObc
Comments
Post a Comment