सोशल मीडिया पर अभिताभ के फॉलोअर्स हुए आठ करोड़
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों की संख्या सोशल नेटवर्किग साइट पर आठ करोड़ हो गई है। अमिताभ बच्चन ने माइक्रो ब्लाभगग साइट ट्विटर पर लिखा, सभी सोशल मीडिया साइट्स पर कुल मिलाकर फॉलोअर्स की संख्या 8 करोड़ हो गई है।
उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले अमिताभ के ट्विटर पर 3.17 करोड़, सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक पर 2,77, 31, 622 और फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर 62 लाख फॉलोअर्स हैं। अमिताभ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन से जुड़ी बातों को प्रशंसकों के साथ शेयर करते हैं।
The post सोशल मीडिया पर अभिताभ के फॉलोअर्स हुए आठ करोड़ appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2C2LHmD
Comments
Post a Comment