इस फिल्म में हरियाणवी बोलेंगे: अर्जुन कपूर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में हरियाणवी बोलते दिखाई आयेंगे। अर्जुन अपनी आगामी फिल्म संदीप और पिंकी फरार में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में वह हरियाणवी बोलते नजर आएंगे। अर्जुन ने कहा कि नई भाषा सीखना मुश्किल होता है। वह इससे पहले फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में बिहारी भाषा भी सीख चुके है।
अर्जुन कपूर ने बताया, यह कठिन होता है। मैं पिछले एक महीने से यह कह रहा हूं। मैंने शूटिंग से ज्यादा दिबाकर (बनर्जी) सर के साथ इसकी तैयारी की है। मेरी तैयारी तीन माह तक चली और शूटिंग दो महीने तक चली। इससे पता चलता है कि हमने इसके लिए कितना समय दिया। मैंने दिल्ली में पुलिस कर्मियों के साथ समय बिताया। मैंने पुलिस कर्मियों और उनके परिवार के साथ भी समय बिताया। इसके अलावा कैडेट प्रशिक्षण में भी भाग लिया।‘ गौरतलब है कि संदीप और पिंकी फरार में अर्जुन के साथ परिणीती चोपड़ा भी है।
The post इस फिल्म में हरियाणवी बोलेंगे: अर्जुन कपूर appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BqLzvX
Comments
Post a Comment