बचपन से ही ऋतिक के जबरा फैन हैं टाइगर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ का कहना है कि वह बचपन से ही ऋतिक रौशन के फैन हैं। टाइगर श्रॉफ फिल्मकार सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में काम करने वाले है जिसमें ऋतिक रौशन भी हैं। टाइगर ने बताया कि, वह ऋतिक जैसी कड़ी मेहनत करने के लिए तैयारियां कर रहे हैं।
टाइगर ने कहा,मैं ऋतिक रौशन के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। मैं फिल्म को लेकर बहुत उत्सुक हूं और आभारी हूं कि मुझे करियर की शुरुआत में उनके साथ काम करने का प्रस्ताव मिला। वह मेरे आदर्श हैं। मैं आज जो भी हूं इसी वजह से हूं कि बचपन से मैं उन्हें देखता आ रहा हूं। मुझे बहुत सी तैयारियां करनी हैं। वह बेहद मेहनती अभिनेता हैं। उन्होंने अपना 100 प्रतिशत दिया और मुझे उनका सामना करने के लिए 200-300 प्रतिशत देना होगा। हालांकि, मुझे पता है कि मैं कभी उन जैसा नहीं कर सकूंगा।
The post बचपन से ही ऋतिक के जबरा फैन हैं टाइगर appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2kjggQq
Comments
Post a Comment