ये मशहूर एक्ट्रेस बोली- बेटी के डेब्यू करने से खुश और नर्वस दोनों हूँ!
मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्ववी के बॉलीवुड में डेब्यू करने को लेकर खुश और चितिंत दोनों हैं। फिल्म ‘धडक़’ से जाह्ववी अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ बॉलीवुड में कदम रख रही हैं।
जाह्ववी के बॉलीवुड में डेब्यू करने को लेकर श्रीदेवी मिली-जुली भावनाएं महसूस कर रही हैं। एक ओर जहां वह खुश हैं तो दूसरी ओर वह चिंतित भी हैं।
श्रीदेवी ने कहा कि यह एक शानदार अहसास है। मैं उत्साहित, नर्वस, खुश और चिंतित हूं, जैसे कोई भी मां होती है। लेकिन वह बहुत मेहनती और काम के प्रति समर्पित लडक़ी है। उल्लेखनीय है कि ‘धडक़’ वर्ष 2016 में प्रदर्शित मराठी फिल्म ‘सैराट’ की रीमेक है। फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान हैं। इसका निर्माण करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म अगले साल जुलाई में रिलीज होगी।
The post ये मशहूर एक्ट्रेस बोली- बेटी के डेब्यू करने से खुश और नर्वस दोनों हूँ! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yhudQi
Comments
Post a Comment