sss

; //]]>

भूमि विवाद में पिता-पुत्री की गोली मारकर हत्या

क्राइम डेस्क। बिहार में कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के बखिया दियारा में अज्ञात अपराधियों ने भूमि विवाद को लेकर पिता-पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के बखिया दियारा निवासी बैद्यनाथ मंडल अपने परिवार के साथ देर रात घर में सो रहे थे तभी अज्ञात अपराधियों ने गृहस्वामी, उनकी पत्नी कलिया देवी और पुत्री बदनिया देवी को गोली मार दी। गोली की आवाज से जबतक आसपास के ग्रामीण  इकट्ठा होते तब तक सभी अपराधी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके पर से फरार हो गये। इस घटना में पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

 

Related image

 
ग्रामीणों के सहयोग से घायल पत्नी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना मिलने के बाद आज सुबह पुलिस को घटनास्थल पर पहले नाव के जरिए और पैदल दियारा क्षेत्र में पहुंचने में करीब चार घंटे लग गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। इस सिलसिले में तीन लोगों के खिलाफ संबंधित थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।

The post भूमि विवाद में पिता-पुत्री की गोली मारकर हत्या appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2A538RY

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop