ये मशहूर एक्ट्रेस बोली- दीपिका ने पद्मिनी की भूमिका को बड़ी खूबसूरती से निभाया
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को अपनी पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक बताते हुए बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने कहा है कि दीपिका ने ऐतिहासिक चरित्रों को बड़ी खूबसूरती के साथ निभाया है और इन भूमिकाओं के लिए वह स्वाभाविक रूप से उपयुक्त है। दीपिका पद्मावती फिल्म में राजपूत रानी पद्मिनी की भूमिका में हैं। उनकी इस भूमिका को लेकर हाल में एक बड़ा विवाद हुआ था। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म को विभिन्न राजनीतिक एवं अन्य समूहों के विरोध का सामना करना पड़ा है। लक्स गोल्डन रोज अवार्ड समारोह के दौरान माधुरी से जब उनकी पसंदीदा महिला कलाकार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दीपिका, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के नाम लिया है।
उन्होंने कहा, मैं आलिया, दीपिका और प्रियंका को अलग-अलग कारणों से पसंद करती हूं। मैं आलिया को पसंद करती हूं क्योंकि वह अपनी भूमिकाओं के साथ प्रयोग करती है और वह एक बहुत अच्छी अदाकारा है। वह कैमरे के सामने बेहद स्वाभाविक है। माधुरी ने कहा, दीपिका बहुत ही खूबसूरत है और उन्होंने ऐतिहासिक भूमिकाओं को बेहद खूबसूरती के साथ निभाया है। इसके बाद प्रियंका है जो बहुत ही शानदार है। मैं उसे एक अभिनेत्री के रूप में प्यार करती हूँ। उसे किसी भी भूमिका में रखिए और वह उसे अच्छी तरह से निभाती है।
The post ये मशहूर एक्ट्रेस बोली- दीपिका ने पद्मिनी की भूमिका को बड़ी खूबसूरती से निभाया appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AcGtmL
Comments
Post a Comment