नई तकनीक: बिना सीट बेल्ट बांधे व गेट बंद किये नहीं चलेंगी कार
सहारनपुर। यूपी में सुलतानपुर जिले के एक छात्र ने एक नई तकनीक विकसित की है, जिसमें बिना सीट बेल्ट बांधे व ड्राईविंग गेट बंद किये कार को स्टार्ट नहीं किया जा सकेगा। विवेकानन्द नगर स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र आदर्श तिवारी ने आज विद्यालय परिसर में एक कार में इसका सफल प्रदर्शन कर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। छात्र ने इस मॉडल को लेकर ढेरों पुरस्कार जीते है। वह 16 से 23 दिसम्बर तथा 24 दिसम्बर को अहमदाबाद में होने वाली राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस की प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लेने जायेगा।
उसने बताया कि किसी भी तरह की कार में इस डिवाइस को लगाया जा सकता है। प्रयोग में यह देखा गया कि सीट बेल्ट न बांधने पर गेट बंद कर गाड़ी चालू की तो चालू नहीं हुई। इसी तरह सीट बेल्ट बांधने के बाद बिना गेट बंद किये भी गाड़ी चालू नहीं हुई। छात्र ने बताया कि मैकेनिकल कमी को इंजन में करने के लिये यदि गाड़ी का बोनट खुला रहेगा तो उक्त तकनीकी का सिस्टम काम नहीं करेगा और मैकेनिक कार स्टार्ट करके गाड़ी के इंजन का काम कर सकेगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शेषमणि मणि मिश्र ने बताया कि आदर्श तिवारी ने इस प्रयोग को विद्या भारती के ज्ञान विज्ञान मेले में जिला, संकुल, प्रान्त और क्षेत्र स्तर पर प्रदर्शित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा पिछले 28 नवम्बर को सर जेसी बोस इनोवेसन कांटेस्ट में भी इस प्रदर्शन में प्रथम स्थान प्राप्त कर 15 हजार रूपये का पुरस्कार जीत चुका है। मिश्र ने बताया कि आदर्श 16 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक बेंगलरू में आयोजित अखिल भारतीय प्रदर्शन प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहा है जबकि 24 दिसम्बर को गुजरात के अहमदाबाद में होने वाली राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस की प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लेने जायेगा।
The post नई तकनीक: बिना सीट बेल्ट बांधे व गेट बंद किये नहीं चलेंगी कार appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BR0qjp
Comments
Post a Comment