अक्षय कुमार ने किया बड़ा खुलाशा कही ये बात!
एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का कहना है कि उन्होंने कॉमेडी शैली में फिल्मकार और अभिनेता नीरज वोरा की वजह से कदम रखा। आज नीरज वोरा का निधन हो गया। पिछले 10 माह से वह कोमा में थे। ट्वीट कर अक्षय कुमार ने कहा कि वोरा कई प्रतिभाओं के धनी थे।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘कॉमेडी में आने के मुख्य कारणों में से एक, बहुआयामी प्रतिभाशाली व्यक्ति, लेखक, निर्देशक, अभिनेता नीरज वोरा के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। वह खुद अपने आप में ही एक लघु फिल्म उद्योग थे। उनसे बहुत कुछ सीखा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।‘ ‘अवारा पागल दीवाना‘, ‘दीवाने हुए पागल‘, ‘अजनबी‘, ‘हेरा फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ जैसी फिल्मों में अक्षय और वोरा ने एक साथ काम किया।
The post अक्षय कुमार ने किया बड़ा खुलाशा कही ये बात! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2j2mGj9
Comments
Post a Comment