राष्ट्रमंडल खेलों में श्रेष्ठता साबित करना है लक्ष्य: साक्षी मलिक
खेल डेस्क। रियो ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कहा है कि आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में देश को स्वर्ण दिलाना उनका प्रमुख लक्ष्य है। साक्षी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में आयोजित राष्ट्रमंडल कुश्ती प्रतियोगिता में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए 62 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। भारत ने टूर्नामेंट में 29 स्वर्ण के अलावा 24 रजत और छह कांस्य सहित कुल 59 पदक जीते थे। साक्षी अब अपने इस प्रदर्शन को अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भी जारी रखना चाहती है और इसके लिए वह कड़ी ट्रेनिंग ले रही है।
साक्षी ने शुक्रवार को यहां प्रो कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) के तीसरे संस्करण के लिए पहलवानों के फैशन शो कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, मैं आप सभी को यह उम्मीद दिलाती हूं कि अगले साल मैं देश को ज्यादा से ज्यादा स्वर्ण दिलाऊं। इसके लिए मैं कड़ी मेहमनत कर रही हूं और दिन में दो-दो बार ट्रेभनग कर रही हूं। राष्ट्रमंडल कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने के बाद देशवासियों को मुझसे काफी उम्मीदें बढ़ गई है और इन उम्मीदों पर खड़ा उतरने के लिए इस समय में अपना सबकुछ झोंक रही हूं।
एशियाई चैंपियनशिप की रजत विजेता साक्षी ने गत माह इंदौर में हुई 20वीं महिला कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल में पूजा तोमर को एकतरफा अंदाज में 10-0 से पीटकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। लेकिन अब वह पीडब्ल्यूएल के तीसरे संस्करण और फिर उसके बाद राष्ट्रमंडल खेलों के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार कर रही है।
The post राष्ट्रमंडल खेलों में श्रेष्ठता साबित करना है लक्ष्य: साक्षी मलिक appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2Dv0QxT
Comments
Post a Comment