..अगर लड़कियों को करीब से जानना है तो जरुर देखें उनके सैंडल!!
इंटरनेट डेस्क। अगर आप अपनी फीमेल फ्रैंड बारे में जानना चाहते हैं कि वो कितनी महत्वाकांक्षी है तो उनके एड़ियों की तरफ देखें। रिसर्च के मुताबिक, एक महिला अगर ऊंची हील के जूते-सैंडल पहनती है तो यह समाज में रुतबा हासिल करने की गहरी मानवीय तीव्र इच्छा का ही प्रतीक है।
इस रिसर्च के निष्कर्षो से पता चला है कि फीमेल स्थानीय प्रवृत्ति को अपनाती है यानी जब वो शहर के अमीर हिस्से में जाती हैं तो ऊंची हील पहनती हैं, लेकिन वो सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े इलाकों में जाती है तो इसे नजरअंदाज कर देती है।
अमेरिका के नार्थ केरोलीना विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर कुर्ट ग्रे का कहना है, “दूसरे शब्दों में कहें तो ज्यादातर फीमेल अमीर दिखना चाहती हैं और वे गरीब लड़कियों से अलग दिखना चाहती हैं।” जब फीमेल समृद्ध इलाकों में जाती है तो वह उन इलाकों की महिलाओं के हील के साइज से अपने हील के साइज का मेल करना चाहती हैं, जो उनकी समरूपता की तीव्र इच्छा को जाहिर करता है।
हालांकि इसके विपरीत जब वे गरीब इलाकों की तरफ जाती हैं तो वे केवल अपने पिछली बार खरीदी गई सैंडल या जूते के साइज के साथ ही मेल करती है। रिसर्च ने इस असर को ‘नीचे की तरफ जाती समरूपता’ का नाम दिया है, क्योंकि फैशन की वरीयता ऊपर से नीचे जाती है और शायद ही कभी नीचे से ऊपर जाती दिखती हो।
The post ..अगर लड़कियों को करीब से जानना है तो जरुर देखें उनके सैंडल!! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BQaNZh
Comments
Post a Comment