sss

; //]]>

यहां लड़कियों को पीरियड आने पर छोड़ना पड़ता है घर, सोती है बाहर…

 

इंटरनेट डेस्क। आपने रोचक खबरे तो खूब पढ़ी होगी लेकिन आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे है। जो सुनने में थोड़ी अजीब सी लगती है… हा पर ये खबर है सही। नेपाल के एक गांव धमीलेख में एक छौपाड़ी नाम की प्रथा है उस प्रथा में ये माना जाता है कि, महिलाएं पीरियड के दौरान ‘गंदी’ होती हैं और फिर पीरियड आने पर अपना ही घर छोड़ना पड़ता है। मुइश्वरी जोशी नाम की लड़की के मुताबिक, जब वह 15 साल की थी उसे पहली बार पीरियड आया था।

उसे इस दौरान 9 दिन घर से बाहर रहना पड़ा। वह घर के बाहर ही सोती थी। इस गांव में कुछ ऐसी झोपड़ियां भी बनाई गई हैं। इस गांव में करीब 100 परिवार रहते हैं। मुइश्वरी की साथी निर्मला के मुताबिक, ऐसा कहा जाता है कि, अगर पीरियड के दौरान कोई महिला गाय को छू दे तो गाय दूध नहीं देगी।

इन झोपड़ियों में ठीक से बिस्तर भी नहीं होते और कई महिलाएं इन्हें एक साथ शेयर करती हैं। जिसमें महिलाओं को पीरियड के दौरान रहने के लिए भेजा दिया जाता है। इन झोपड़ियों में अलग कर दी जाने वाली महिलाओं को न तो खाना बनाने दिया जाता है और न ही नहाने के लिए गांव के पानी को इस्तेमाल करने की इजाजत दी जाती है।

उन्हें दूर खेतों में जाना पड़ता है। इतना ही नहीं महिलाओं को टॉयलेट भी नहीं जाने दिया जाता। 4 दिन झोपड़ियों में रहने के बाद महिलाओं को नहाने के लिए कहा जाता है और उन्हें गाय के पेशाब से शुद्ध होना पड़ता है। इसके बाद ही वे अपने घरों में सामान्य जिंदगी के लिए लौट सकती हैं।

 

The post यहां लड़कियों को पीरियड आने पर छोड़ना पड़ता है घर, सोती है बाहर… appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2iKD8Ez

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop