अक्षय कुमार पैडमैन के लिए सही पसंद : बाल्की
मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक आर. बाल्की का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘पैडमैन’ के लिए अभिनेता अक्षय कुमार सही पसंद है। टिंवकल खन्ना निर्मित फिल्म ‘पैडमैन’ में अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे की मुख्य भूमिका है। पैडमैन’का निर्देशन आर. बाल्की ने किया है। महिलाओं के लिए सैनिटरी नैपकिंस के महत्व पर आधारित यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज होने जा रही है।
आर. बाल्की ने कहा , अक्षय फिल्म के लिए बिल्कुल सही शख्स हैं। यदि फिल्म में अक्षय नहीं होंगे तो लोग यह फिल्म किसके लिए देखेंगे। उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘पैडमैन’ अरुणाचलम मुरुगनाथम के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने माहवारी के दौरान महिलाओं की परेशानियों को समझते हुए सस्ते मूल्य पर सैनिटरी पैड्स के निर्माण की मशीन बनाई।
The post अक्षय कुमार पैडमैन के लिए सही पसंद : बाल्की appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BH9Ijb
Comments
Post a Comment