sss

; //]]>

ये जादूई गेदबाज बोला- कोहली से बेहतर है स्मिथ

खेल डेस्क। जादूई गेदबाज शेन वार्न ने स्टीव स्मिथ को भारतीय कप्तान विराट कोहली से बेहतर कप्तान करार देते हुए कहा कि जब पांच दिनी क्रिकेट की बात आती है तो आस्ट्रेलियाई कप्तान का सानी नहीं। वार्न ने उन शीर्ष 11 बल्लेबाजों की एक सूची बनायी है जिनके साथ या जिनके खिलाफ वह खेले हैं। इस सूची में स्मिथ और कोहली दोनों दसवें स्थान पर हैं लेकिन फिर भी वार्न का मानना है कि जब टेस्ट क्रिकेट की बात आती है तो आस्ट्रेलियाई कप्तान अपने भारतीय प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ देता है।

 

 

Image result for virat kohli and steve smith images

 

 

उन्होंने न्यूज कोर्प में अपने कालम में लिखा है, मेरे हिसाब से स्टीव स्मिथ दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज है। विराट कोहली सभी तीनों प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ है परन्तु पांच दिनी मैचों में स्टीव स्मिथ का जवाब नहीं। वार्न का कोहली की बल्लेबाजी के प्रति काफी सम्मान है लेकिन उनका मानना है कि भारतीय कप्तान के शानदार करियर में अब तक केवल एक ही दाग है और वह इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाना। कोहली का 2014 का इंग्लैंड दौरा खराब रहा था और वार्न ने उसी आधार पर आकलन किया। इसके विपरीत स्मिथ ने इंग्लैंड में एशेज श्रृंखला में तीन शतक लगाये हैं और वहां उनका औसत 43.31 है।

 

 

Image result for steve smith images

 

उन्होंने लिखा, मैं आंकड़ों के आधार पर नहीं बल्कि कोई किस तरह से खेलता है, परिणाम को कैसे प्रभावित करता है और हम सब पर किस तरह से प्रभाव डालता है, इस आधार पर आकलन करता हूं। आस्ट्रेलिया की तरफ से 1992 से 2007 के बीच आस्ट्रेलिया की तरफ से 145 टेस्ट खेलने वाले वार्न ने कहा, मेरे हिसाब से महान बल्लेबाज वह है जो तीन देशों में शतक बनाये। इंग्लैंड में ड्यूक गेंद के खिलाफ सीम और स्विंग लेती पिचों पर, आस्ट्रेलिया में तेज और उछाल वाली पिचों पर और निश्चित तौर पर भारत की धूल भरी पिचों पर जो स्पिन लेती हैं। उन्होंने लिखा है, टेस्ट मैच स्तर पर कोहली के बायोडाटा में जो एक दाग है वह इंग्लैंड है लेकिन संभावना है कि जब भारत अगले साल इस देश का दौरा करेगा तो वह घरेलू सरजमीं पर दोहरे शतक की जादुई फार्म को वहां बरकरार रखेंगे। इस सूची में वार्न ने वेस्टइंडीज के दिग्गज विव रिचड्र्स और ब्रायन लारा पहले और दूसरे स्थान पर है जबकि सचिन तेंदुलकर को उन्होंने तीसरे स्थान पर रखा है। इसके बाद सूची में तीन आस्ट्रेलियाई ग्रेग चैपल, रिकी पोंटिंग और एलन बोर्डर का नंबर आता है। दक्षिण अफ्रीका के जाक कैलिस और एबी डिविलयर्स क्रमश सातवें और नौवें स्थान पर हैं। ग्राहम गूच इस सूची में शामिल इंग्लैंड के एकमात्र बल्लेबाज हैं। वह आठवें स्थान पर हैं। स्मिथ और कोहली शीर्ष 11 की इस सूची को पूरी करते हैं।

The post ये जादूई गेदबाज बोला- कोहली से बेहतर है स्मिथ appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2pecn1p

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop