मुस्लिमों को देश में कहीं भी रहने का है अधिकार: सिमरनजीत सिंह मान
नई दिल्ली। शिरोमणी अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने गुज्जर और मुस्लिमों को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक बसने से रोकने के आदेश की निंदा करते हुए कहा कि गुज्जरों और मुस्लिमों को देश में कहीं भी रहने का अधिकार है। मान ने आज प्रेसवार्ता में कहा कि केन्द्र सरकार के आदेश के विरूद्ध उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है जिस पर जल्दी ही सुनवाई शुरू होने वाली है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल सहित भारत में खास तौर पर राजस्थान में मुस्लिमों पर अत्याचार किए जा रहे हैं जहां एक मुस्लिम की जला कर हत्या कर दी गई। प्रदेश में निकाय चुनावों में धांधली के विरोध में पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखवीर सिंह बादल द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ कल से शुरू किए गए अनिश्चितकालीन धरने पर प्रतिक्रिया देते हुए मान ने कहा कि अकाली दल के शासन दौरान बादलों ने भी लोगों पर खूब अत्याचार किए थे इसलिए उनका धरना बेमानी है।
उन्होंने कहा कि अकाली शासन के दौरान फरीदकोट के बहवल में गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी के विरोध में धरने पर बैठे दो सिख युवकों को गोली से मार दिया गया था। इस हत्याकांड के दोषियों को न तो अकाली सरकार और न ही अब कांग्रेस सरकार ने गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि सुखवीर बादल ने निकाय चुनाव में अकाली दल के उम्मीदवारों को नामांकन नहीं करने देने के आरोप में तरनतारन के हरिके पत्तन के पुल पर कल शाम को धरना देकर ट्रैफिक जाम कर दिया। वह अभी तक धरने पर बैठे हैं। उनके साथ रंजीत भसह ब्रहृापुरा, बिक्रम मजीठिया सहित कई अकाली नेता धरने पर बैठे हैं। मान ने पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमभरदर सिंह के बयान पर, कि पाकिस्तान की आईएसआई पंजाब में गड़बड़ करवा रही है तथा आम आदमी पार्टी के नेता एवं विधानसभा में नेता विपक्ष सुखपाल भसह खैहरा द्वारा मुख्य मंत्री पर लगाए गए आरोपों की निंदा करते हुए कहा कि राजनीतिज्ञों को ऐसे वयान नहीं देने चाहिए । इससे राज्य का माहौल खराव होता है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा में विपक्षी दल की जिम्मेवारी नहीं निभा पा रही है और खास मुद्दों को उठाने की बजाए आप पार्टी विधानसभा से वाकआउट करने की बजाए कुछ नहीं कर रही है। चुनावी वायदे के अनुसार आप पार्टी ने अभी तक विधानसभा में सिख कत्लेआम का मुद्दा नहीं उठाया है। मान ने कहा कि पंजाब में उद्योग खत्म हो रहे हैं जिसके कारण लगभग 46 हजार लोग वेरोजगार हुए हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार को बढ़ावा देने के लिए अमृतसर की वाघा सीमा को चीन द्वारा पाकिस्तान में बनाए जा रहे कोरिडोर से जोड़ देना चाहिए। इससे तीनों देशों की आपसी दुश्मनी भी खत्म हो जाएगी। लंदन के मेयर सादिक खान द्वारा जलियांवाला बाग नरसंहार पर ब्रिटिश सरकार द्वारा माफी मांगने के वयान पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री मान ने कहा कि आज तक किसी भी राजनीतिक दल या विदेशी राजदूत ने 1984 में श्री दरबार साहिब पर हुए हमले पर माफी की मांग नहीं की है। उन्होंने कहा कि आपरेशन ब्लूस्टार के लिए कांग्रेस और भाजपा बरावर की जिम्मेवार हैं और अगर यह दोनों दल सार्वजनिक माफी मांग लेते हैं तो सिखों के जख्मों को कुछ राहत मिल सकती है। मान ने कहा कि उन्होंने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिख कर मांग की है कि उनके गुजरात के मुख्यमंत्री काल के दौरान गुजरात से विस्थापित किए गए 60 हजार किसानों को इंसाफ दिया जाए।
The post मुस्लिमों को देश में कहीं भी रहने का है अधिकार: सिमरनजीत सिंह मान appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2nE0jpg
Comments
Post a Comment