sss

; //]]>

प्रेमी ने की चाकू घोंपकर प्रेमिका की हत्या

क्राइम डेस्क। यूपी में भदोही के शहर कोतवाली क्षेत्र में आज प्रेमी पर प्रेमिका की चाकू घोंपकर हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भदोही निवासी शबनम उर्फ शब्बो (42) की शादी वाराणसी निवासी मो0 शकील के साथ हुई थी। पति की मृत्यु के बाद वह नगर के चैरी रोड स्थित बड़ी बाग में किराये के मकान में रह रही थी और कालीन कारखाने में खाना बनाने का काम करती थी। इस बीच उसका किसी से सम्बन्ध हो गया और वह एक वर्ष से साथ रह रहे थे। उसके घर जुबेर का भी आना जाना था।
Image result for muder

 

उन्होंने बताया कि दोपहर शबनम कारखाने से काम खत्म कर लौट रही थी। रास्ते में उसके प्रेमी मुसफ्फिर ने उसे चाकू घोंप दिया। घायल शबनम को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। भाग रहे मुसफ्फिर को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आशंका जतायी जा रही है कि उसके घर जुबेर का आना जाना था, शायद इसी के चलते उसकी हत्या की है।

The post प्रेमी ने की चाकू घोंपकर प्रेमिका की हत्या appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zIyk9G

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop