sss

; //]]>

अब भी नायक केंद्रित फिल्में बनाये जाने पर हैरान हूं: जूही चावला

मुंबई। बॉलीवुड की ‘चुलबुली’ एक्ट्रेस जूही चावला ने कहा है कि वह आज भी नायक प्रधान फिल्में बनाये जाने को लेकर हैरान हैं। जूही ने कहा है कि मनोरंजन जगत में महिलाओं के लिए भले ही काफी बदलाव आया है, परन्तु कुछ चीजें पहले जैसी हैं, जैसे कि फिल्में अब भी नायक केंद्रित ही हैं। जूही ने कहा, मुझे यकीन नहीं है कि अभी दुनिया में लिंग और समानता पर बहस क्यों है। कुछ चीजें बेहतर हुई हैं और कुछ चीजें बदल गई हैं। मुझे यकीन नहीं है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

 

Image result for Juhi Chawla

 

उन्होंने कहा, महिलाओं के लिए बाहर जाने और काम करने के स्वतंत्रता है, लेकिन दूसरी तरफ फिल्म अब भी नायक-केंद्रित है। अधिकांश
फिल्मों में हीरो नायक हैं। मुझे लगता है कि पर्दे पर लड़कियों के लिए अधिक दवाब है, उन्हें छोटे कपड़े पहने, जीरो-साइज दिखने, लिव-इन
रिलेशनशिप के साथ सहज और शांत दिखना होता है। महिलाओं पर दवाब क्यों है?

 
Related image

 

क्या यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है?
अभिनेत्री ने कहा, मुझे नहीं पता कि महिलाओं को ही क्यों समानता साबित करनी होती। मुझे लगता है कि वह कहीं बेहतर हैं। मेरा मतलब है कि महिलाएं समाज का आधा हिस्सा हैं और अन्य आधों को बनाने की जिम्मेदारी भी उन्हीं की है, इसलिए वे ही खुद को साबित क्यों करें?

The post अब भी नायक केंद्रित फिल्में बनाये जाने पर हैरान हूं: जूही चावला appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2AYTIYO

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop