sss

; //]]>

दीपा के लिये प्रेरणास्रोत हैं आलिया मुस्ताफिना

खेल डेस्क। भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर ने करियर के लिये खतरनाक एसीएल चोट से वापसी कर ली है और अब वह रूसी जिमनास्ट आलिया मुस्तफिना से प्रेरणा लेकर शानदार प्रदर्शन करना चाहती हैं जिन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक में चार पदक हासिल किये थे। दीपा ने साक्षात्कार के दौरान कहा, आलिया मुस्तफिना को देखिये। उन्होंने लंदन में एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीतकर शानदार साहस दिखाया था। इसके बारे में किसने सोचा होगा।

 
Related image

 

 

जब सभी ने उन्हें चुका हुआ बोलना शुरू किया था तो मुस्तफिना ने हार नहीं मानी और उन्होंने दिसंबर में 2011 वोरोनिन कप में वापसी की। इस रूसी खिलाड़ी ने लंदन क्वालीफायर में इन सभी चार स्पर्धाओं में अगुवाई करते हुए ओलंपिक में चार पदक जीते। मुस्तफिना की तरह ही दीपा की भी इस साल के शुरू में ट्रेनिंग के दौरान एसीएल मांसपेशियों में खिंचाव आ गया और उन्हें भी सर्जरी करानी पड़ी। अगरतला की यह खिलाड़ी अब वह करना चाहती है जो वह रियो ओलंपिक 2016 के दौरान नहीं कर पायी थी।

 

Related image

 
इस प्रोदुनोवा गर्ल ने कहा, मैं अब पूरी तरह से सामान्य हूं, सर्जरी के कारण क्या हुआ मुझे इसके बारे में क्यों सोचना चाहिए। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यह सिर्फ अभ्यास, अभ्यास और अभ्यास की बात है। उन्होंने कहा, मैं पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ कर रही हूं। मेरे कोच (बिश्वेश्वर नंदी) ने उबरने की रणनीति तैयारी की और मैं अब अपने फिजियो के साथ अपना रिहैबिलिटेशन जारी कर रही हूं। मैं डा अनंत जोशी द्वारा बताये गये कदम का अनुकरण कर रही हूं और साई ने इसमें काफी समर्थन किया।

The post दीपा के लिये प्रेरणास्रोत हैं आलिया मुस्ताफिना appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2jBQtQp

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop