sss

; //]]>

इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने सुधीर मिश्रा को लेकर दिया ये बयान

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि हर कलाकार को एक बार निर्देशक सुधीर मिश्रा के साथ काम करना चाहिए। ऋचा ने सुधीर मिश्रा के साथ फिल्म दास देव में काम किया है। ऋचा ने कहा, मुझे लगता है कि प्रत्येक कलाकार को अपने जीवन में सुधीर मिश्रा के साथ काम करना चाहिए, क्योंकि आप उनसे बहुत कुछ सीखते हैं।

आज के समय के सबसे प्रसिद्ध निर्देशक अनुराग कश्यप, इम्तियाज अली और निखिल आडवाणी ने सुधीर सर की सहायता की है और सुधीर सर ने शेखर कपूर, महेश भट्ट और कुंदन शाह जैसे प्रसिद्ध निर्देशकों की सहायता की है, इसलिए मुझे पुरानी क्लासिक में काम करने का अच्छा मौका मिला, जो इसका नया रूपांतरण है।

ऋचा ने कहा, मुझे लगता है कि ‘दासदेव’ उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है, इसलिए मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। मैंने ‘फुकरे रिटन्र्स’ जैसी फिल्म में काम किया था, जो व्यावसायिक फिल्म थी, लेकिन ‘दासदेव’ बहुत गंभीर, राजनीतिक व्यंग्य और नाटक क्षेत्र में आता है। मुझे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है।

The post इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने सुधीर मिश्रा को लेकर दिया ये बयान appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2ktGDQU

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop