sss

; //]]>

आरसीए फैसला: बाप ने की निंदा तो बेटे ने की तारीफ

खेल डेस्क: करीब चार वर्ष बाद शर्ताें के साथ राजस्थान क्रिकेट संघ पर से हटाये गये निलंबन पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को पूर्व आईपीएल कमिशनर ललित मोदी ने आड़े हाथों लिया है और कहा है कि उनके नाम से भी अधिकारी डरते हैं। सोमवार को अपनी विशेष आम बैठक में बीसीसीआई ने आरसीए पर से लगा निलंबन हटा लिया था।

गौरतलब है की बोर्ड ने राजस्थान संघ को निर्देश दिये थे कि वह अपने संचालन से पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएल प्रमुख मोदी को बिल्कुल दूर रखें। यदि ऐसा नहीं हुआ तो दोबारा से आरसीए पर बैन लगाया जा सकता है। मोदी ने भारतीय बोर्ड के इस फैसले के बाद अपने ट्वीट अकांउट पर बोर्ड को कड़े शब्दों में आड़े हाथों लेते हुये कहा वाह, क्या बात है, सात वर्ष से मैं भारत में नहीं हूं।

उल्लेखनीय है की मोदी ने कहा की अभी भी मेरे नाम से बीसीसीआई के ये अधिकारी डरते हैं। उस चीज का ये बेवकूफ लोग मजा ले रहे हैं जिसे भारत में मैंने बनाया है। यह जोकर हैं जिन्होंने एक दिन भी अपने जीवन में काम नहीं किया। बीसीसीआई ने ललित मोदी पर वित्तीय अनियमितताएं बरतने के आरोप में आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था।

आपको बता दे की गिरफ्तारी की तलवार भी पूर्व आईपीएल कमिशनर पर लटकी थी जिससे बचने के लिये देश छोडक़र वह लंदन भाग गये और पिछले सात वर्षाें से वहीं है। बोर्ड ने मोदी को अप्रैल 2010 में निलंबित किया था। हालांकि अपने बेटे रूचिर मोदी को आरसीए का हिस्सा बनाने की पूरी कोशिश मोदी ने की थी लेकिन वह कांग्रेस नेता सीपी जोशी से राजस्थान अध्यक्ष का चुनाव हार गये थे।

एक बयान जारी कर बीसीसीआई के फैसले का रूचिर ने भी स्वागत किया। अलवर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रूचिर ने कहा मुझे उम्मीद है कि राजस्थान में आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैचों की वापसी बैन हटाये जाने से होगी। मैं अपने पूरे समर्थन का भी आरसीए को भरोसा देता हूं।

The post आरसीए फैसला: बाप ने की निंदा तो बेटे ने की तारीफ appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2iTXxHi

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop