नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे आठ लाख रूपये
क्राइम डेस्क। यूपी के झांसी में दो युवकों को पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आठ लाख 36 हजार रूपये ठगे जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आज यहां बताया कि राजकुमार शर्मा और प्रशांत चतुर्वेदी से अविनाश त्रिपाठी ने पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आठ लाख 36 हजार रूपये लिए। राजकुमार और प्रशांत ने अविनाश को झोकनबाग स्थित शांति प्रसाद एंड संस के शोरूम में पैसे पकड़ाये।
अविनाश ने राजकुमार और प्रशांत को भरोसा दिलाया था कि वह पुलिस में दोनों की नौकरी का पक्का जुगाड़ कर देगा लेकिन पैसे मिलने के बाद अविनाश गायब हो गया। कई दिनों तक उससे संपर्क नही होने के बाद दोनों युवकों ने अविनाश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
The post नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे आठ लाख रूपये appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BEkZ2G
Comments
Post a Comment