sss

; //]]>

जानिए कैसे, स्टार्क के पंच के बावजूद हेजलवुड ने लूटी वाहवाही!

स्पोर्ट डेस्क: आपने खेल के बारे में तो कई बातें सुनी होगी। हमारे देश में खेल की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। आपको पता होगा की हमारे देश में सबसे ज्यादा खेले जाने वाला खेल क्रिकेट है। लेकिन इस खेल के अलावा बाकि खेल भी हमारे देश में काफी प्रसिद्ध है। आपको बता दे की विश्व में खेल की बहुत बड़ी भूमिका है। खेल से हमारे शरीर की फिटनेस अच्छी बनी रहती है।

बुधवार को एशेज सीरीज का दूसरा एडिलेड टेस्ट मिशेल स्टार्क 88 रन पर पांच विकेट और जोश हेजलवुड के आखिरी दिन मैच में शुरूआती 16 गेंदों में दो अहम विकेटों की बदौलत मेजबान आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक अंदाज में 120 रन के अंतर से जीत लिया। पहला ब्रिसबेन टेस्ट आस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता था और अब उसने दूसरा मैच एडिलेड ओवल में जीतकर पांच मैचों की एशेज सीरीज में 2-0 की बढ़त कायम कर ली है।

आपको बता दे की छह विकेट इंग्लैंड के पास शेष थे और उसे 178 रन की अपना पहला दिन-रात्रि एशेज मैच जीतने के लिये जरूरत थी। लेकिन बाकी के छह विकेट उसने अपने मात्र 57 रन जोडक़र ही गंवा दिये। आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने 354 रन के लक्ष्य का मैच में पीछा कर रही इंग्लैंड की दूसरी पारी को 84.2 ओवर में 233 रन पर समेट दिया। सर्वाधिक पांच विकेट आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्टार्क ने 19.2 ओवर में 88 रन देकर निकाले। टेस्ट में स्टार्क ने आठवीं बार पारी में पांच विकेट की उपलब्धि हासिल की।

हालांकि इसके बावजूद सबसे ज्यादा हेजलवुड वाहवाही लूट ले गये जिन्होंने 20 ओवर में 49 रन पर दो विकेट निकाले। दूसरे टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन खेल की शुरूआत में आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने 16 गेंदों में इंग्लिश कप्तान जो रूट(67) और क्रिस वोक्स(पांच) के महत्वपूर्ण विकेट निकालकर जीत की राह तय की। कल के अपने नाबाद स्कोर पर ही दोनों खिलाड़ी आउट हुये और स्कोर में कोई इजाफा नहीं कर सके।

The post जानिए कैसे, स्टार्क के पंच के बावजूद हेजलवुड ने लूटी वाहवाही! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2BDGIHT

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop