बिग बी बोले- पूरी दुनिया पर छा रही है…?
मुंबई। बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन का कहना है कि महिलायें पूरी दुनिया पर छा रही है। अमिताभ बच्चन ने सेट पर काम करने वाली महिलाओं की सराहना की है। उनका कहना है कि महिलाएं दुनिया पर छा रही हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा, शांति केवल जंगलों और आसमान में ही नहीं हैं, बल्कि कार्यस्थलों पर भी है। यह शांति अलग तरह की है, यह परिश्रम और ईमानदारी, प्रबंधन दक्षता, व्यवस्थित प्रबंधन और पेशेवर कर्मठता के कारण मिलने वाली शांति है।
उन्होंने लिखा, और यह सब सेट पर काम कर रही महिलाओं से मिलती है। वे सभी काम से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए दौड़ भाग करती रहती हैं। एक समय था जब सेट पर महिलाओं के नाम पर सिर्फ नायिका और उसकी मां हुआ करती थीं, लेकिन अब स्थिति में काफी उल्लेखनीय बदलाव हुआ है। महिलाएं दुनिया पर छा रही हैं। यह मजाक नहीं है। यह पूरी तरह सच है, इसमें थोड़ा वक्त लगेगा और वो वक्त दूर नहीं है।
The post बिग बी बोले- पूरी दुनिया पर छा रही है…? appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2nXlD9s
Comments
Post a Comment