sss

; //]]>

देवर और भाभी में था वो “रिश्ता”.. फिर हुई बेवफाई, जिसका खौफनाक अंजाम !

क्राइम डेस्क। दुनिया में आज तक आपने कई अजीबोगरीब कारनामे के बारे में सुना होगा। यहाँ भी भाभी और देवर के रिश्ते को तार-तार करने वाला एक ऐसा ही मामला सामने आया है। भाभी और देवर के बीच रिश्ते पहले काफी अच्छे थे, फिर उनके बीच सब कुछ बदलता गया। एक दिन ऐसा आया कि देवर को सुसाइड करना पड़ा। इसके बाद उसके छोड़े सुसाइड लेटर ने खुलासा किया। लेटर में प्यार और धोखेबाजी का जिक्र मिला है। लेकिन मृतक की पहचान बहुत मशक्त के बाद हो सकी। मरने वाले की लाश ट्रेन की पटरी पर दो हिस्सों में मिली।

जानकारी के अनुसार गोपाल खेड़ा रेलवे क्रासिंग पर अज्ञात युवक ने सुबह ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। इसके बाद मोहनलालगंज स्टेशन मास्टर अवधेश कुमार को लोगों ने सूचना दी। मृतक का शव दो हिस्सों में बट गया था। स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के मुताबिक मृतक के पास एक लेटर के अलावा पहचान से जुड़ा कोई अन्य समान नहीं मिला। लेकिन देर शाम तक उसकी पहचान दिलीप के रूप में की गई। वहीं उसके पास से मिले लेटर में चौकाने वाली चीजें लिखी हुई थी और उसने अपनी भाभी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

संबंध बना दिया धोखा
पुलिस के अनुसार दिलीप के पास से बरामद लेटर में लिखा हुआ था कि उसकी भाभी ने उसका इस्तेमाल किया है। लेटर में आरोप लगाया गया कि भाभी ने पहले उससे प्यार का झूठा नाटक किया और फिर उससे बहकावे में लेकर 5 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद पैसे वापस न करने के साथ ही उससे शादी करने से भी इंकार कर दिया। इसी बेवफाई से आहत होकर उसने आत्महत्या का फैसला किया। साथ ही उसने भाभी पर कानूनी कार्रवाई करने की बात भी अपने सुसाइड नोट में लिखी। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

The post देवर और भाभी में था वो “रिश्ता”.. फिर हुई बेवफाई, जिसका खौफनाक अंजाम ! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2kpc3HB

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop