बॉलीवुड में कमबैक करेगी ये मशहूर एक्ट्रेस
मुंबई। मशहूर एक्ट्रेस आयशा जुल्का बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही है। नब्बे के दशक की जानी मानी एक्ट्रेस आयशा जुल्का ने आमिर खान, अक्षय कुमार, सलमान खान समेत कई सितारों के साथ काम किया है। आयशा काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर थी। आयशा अब कमबैक करने जा रही है। ‘गदर’जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले अनिल शर्मा के अगले प्रॉजेक्ट में आयशा जुल्का कमबैक करने जा रही हैं।
फिल्म में वह लीड ऐक्ट्रेस की मां का रोल अदा करेंगी। आयशा ने कहा कि वह फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थीं लेकिन अनिल शर्मा ने उन्हें उनके साथ काम करने को कहा। उनका किरदार आत्मविश्वासी, खुले विचारों वाली महिला का है जो अपनी बेटी की मां होने के साथ ही एक दोस्ती वाला रिश्ता भी शेयर करती है।
The post बॉलीवुड में कमबैक करेगी ये मशहूर एक्ट्रेस appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2kc3ujg
Comments
Post a Comment