sss

; //]]>

भगवान शनि मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हजारों श्रद्धालु

कराईकल। देशभर से पंहुचे हजारों श्रद्धालुओं ने आज शनिपेयार्ची उत्सव के अवसर पर यहां निकटवर्ती तिरनल्लार में स्थित भगवान शनीश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। महा दीपाराधना के बीच सुबह के दस बजकर एक मिनट पर मंदिर की घंटी बजी और भगवान शनि के वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थनाएं की गई।

 
Image result for शनि मंदिर तिरुनल्लर

 

अधिकारियों ने बताया कि इस उत्सव के लिए पुडुचेरी पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे। मंदिर में प्रवेश करने वाले सभी श्रद्धालुओं की गहन जांच की गई और प्रमुख स्थानों पर निगरानी के लिए कैमरा भी लगाए गए थे। जिला प्रशासन ने मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विस्तृत व्यवस्था की थी। ऐसी मान्यता है कि तीर्थयात्री शनि की कुदृष्टि से बचने के लिए नल तीर्थम में तेल से स्नान करते हैं और मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं, खासकर शनिपेयार्ची के दिन, जो ढाई साल में एक बार आता है।

 

The post भगवान शनि मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हजारों श्रद्धालु appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2CENiyz

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop