sss

; //]]>

रोहित शर्मा ने धोनी का समर्थन किया

मुंबई। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने भी मुख्य कोच रवि शास्त्री के बाद भारत की सीमित ओवरों की टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के स्थान का समर्थन किया है। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में श्रीलंका के खिलाफ हाल में संपन्न सीमित ओवरों की श्रृंखलाओं में भारत की अगुआई करने वाले रोहित धोनी के स्थान पर लगातार सवाल उठाए जाने से हैरान हैं।

 

 

 

इंडिया टुडे टीवी ने रोहित के हवाले से कहा, मैं हैरान हूं कि यह सवाल उठाया जा रहा है। अगर आप हाल का प्रदर्शन देखो, मुझे समझ नहीं आता कि लोग अब भी इस बारे में बात क्यों कर रहे हैं। यह इस बारे में नहीं है कि वह 2019 विश्व कप की टीम का हिस्सा होगा या नहीं, उसकी हाल की फार्म अच्छी है। उन्होंने कहा, यह (50 ओवर का विश्व कप) अभी काफी दूर है और हमें उस पर ध्यान लगाना चाहिए जो अभी को रहा है। वह छठे नंबर पर बल्लेबाजी करता है और उसे उतनी गेंद खेलने को नहीं मिलती जितनी शीर्ष क्रम पर हमें मिलती है।

 

 

Image result for rohit sharma and ms dhoni

 

श्रीलंका श्रृंखला के बाद शास्त्री ने साफ कर दिया था कि भारतीय एकदिवसीय टीम में फिलहाल धोनी का विकल्प नहीं है। उन्होंने धोनी के आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा था कि पूर्व कप्तान की खामियां निकालने से पहले 36 बरस की उम्र में अपने करियर का आकलन करें।

The post रोहित शर्मा ने धोनी का समर्थन किया appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2pJyhtt

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop