पिगमेंटेशन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए करें इन चीजों का इस्तेमाल
लाइफस्टाइल डेस्क। पिगमेंटेशन चेहरे की एक ऐसी समस्या है जिसकी वजह से त्वचा की रंगत में असमानता हो जाती है। चेहरे पर पैचेज पड़ जाते हैं। त्वचा पर दाग धब्बों की समस्या हो जाती है। जिसकी वजह से त्वचा कभी कभी काफी बुरी लगने लगती है। परन्तु अगर आप भी पिगमेंटेशन की समस्या से परेशान हैं और इसका उपाय नहीं मिल पा रहा है तो आज हम आपको बताएंगे समस्या का समाधान…
(1) चम्मच नींबू के रस में हल्दी मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। इसे 5 मिनट लगाने के बाद ठंडे पानी से चेहरे को साफ करें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल कुछ समय ही पिगमेंटेशन की समस्या को दूर कर देगा।
(2) अगर आप आलू का काटकर चेहरे पर लगाये और कुठ समय बाद चेहरे को पानी से साफ करें। इससे आपके दाग धब्बों और डार्क स्पोट्स दूर हो जाएंगे।
(3) संतरे के छिलकों को सूखा कर पीस लें। अब इसमें एक चम्मच नींबू का रस, शहद और दूध मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। हफ्ते में 3 बार इसका इस्तेमाल इस परेशानी को दूर कर देगा।
(4) प्याज दाग-धब्बों के अलावा झाईयों को भी दूर कर देगा। इसके लिए रोजाना प्याज के रस को 10 मिनट चेहरे पर लगाकर ठंडे पानी से धो लें।
(5) टमाटर, ओटमील और दही को मिक्स करके चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं। नैचुरल ब्लीच की तरह काम करने वाला यह पैक कुछ समय ही आपकी यह समस्या दूर कर देगा। वहीँ, रोजाना एलोवेरा जेल से चेहरे पर मसाज करें। यह बिना किसी नुकसान के आपके चेहरे की समस्याओं को दूर करके उसे ग्लोइंग बनाता है।
Source: Google
The post पिगमेंटेशन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए करें इन चीजों का इस्तेमाल appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BXNN6Z
Comments
Post a Comment