जानिए भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में रोचक जानकारी!
स्पोर्ट डेस्क: आपने खेल के बारे में तो कई बातें सुनी होगी। हमारे देश में खेल की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। आपको पता होगा की हमारे देश में सबसे ज्यादा खेले जाने वाला खेल क्रिकेट है। लेकिन इस खेल के अलावा बाकि खेल भी हमारे देश में काफी प्रसिद्ध है। आपको बता दे की विश्व में खेल की बहुत बड़ी भूमिका है। खेल से हमारे शरीर की फिटनेस अच्छी बनी रहती है।
अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर है, जो घरेलू प्रतियोगिताओं में मुंबई के लिए खेलते हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जो 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत की और 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत किया था।
विराट कोहली
विराट कोहली एक मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं और दायें हाथ के मध्यम गति गेंदबाज भी हैं। ये प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के कप्तान हैं। उन्होंने वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी के लिए भी खेला है। उन्होंने एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया है।
महेंद्र सिंह धोनी
धोनी एक आक्रामक सीधे हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर है। धोनी उन विकेटकीपरों में से एक है जिन्होंने जूनियर व भारत के ए क्रिकेट टीम से चलकर राष्ट्रीय दल में प्रतिनिधित्व किया। पार्थिव पटेल,अजय रातरा और दिनेश कार्तिक उन्हीं के दिखाए हुए रास्ते पे चले। धोनी जो अपने दोस्तों में माही के नाम से जाने जाते है। धोनी बहुत तेज़ गति से बल्ला चलाते है।
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा का जन्म भारतीय राज्य महाराष्ट्र के नागपुर ज़िले के बंसोड़ क्षेत्र में 30 अप्रैल 1987 को हुआ था। इनकी माता पूर्णिमा शर्मा जो विशाखापट्नम से है। जबकि इनके पिता गुरुनाथ शर्मा जो किसी परिवहन कम्पनी में देखभाल करने वाले है। शर्मा का लालन पालन बोरीवली में उनके दादा और चाचा के साथ हुआ था क्योंकि उनके पिता की आय काफी कम थी।
The post जानिए भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में रोचक जानकारी! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BEkQMG
Comments
Post a Comment