यूपी की पृष्ठभूमि पर फिल्म बनायेंगे अनुराग कश्यप
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार अनुराग कश्यप उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। अनुराग कश्यप इन दिनों फिल्म‘मुक्काबाज’बना रहे हैं। अनुराग ने कहा, मेरी फिल्म की पृष्ठभूमि उत्तर प्रदेश की है जिस राज्य से मैं आया हूं। जो जातिवाद आप फिल्म में देख रहे हैं वह उतना ही वास्तविक है जितना लगता है। यह उस समाज की वास्तविकता है।‘जब हम जातिवाद के बारे में बात करते हैं तो हम केवल यह सोचते हैं कि निम्न जाति के साथ उच्च जाति कैसे भेदभाव कर रही है। लेकिन वास्तविकता यह भी है कि इससे उलट जातिवाद भी मौजूद है जहां निम्न जाति के लोग प्रशासन में उच्च पद पर पहुंचकर सालों के बाद उच्च जाति के लोगों के साथ बदला लेते हैं जिन्होंने उनसे पहले भेदभाव किया था।
अनुराग कश्यप ने बताया ,‘मैं मुक्केबाजी पर आधारित एक खेल फिल्म बना रहा हूं। फिल्म के माध्यम से मैं मुक्केबाजी के खेल की वास्तविक स्थिति और उन खिलाड़ियों की सामाजिक पृष्ठभूमि दिखा रहा हूं जो इससे जुड़ रहे हैं। इसलिए फिल्म की साम्रागी की विभिन्न परतें मूल रूप से इसकी आसपास की चीजों पर घूमती हैं। यह सवाल वही है जो मैं पूछना चाहता हूं। हम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट का जश्न मनाते हैं, लेकिन मुक्केबाजी जैसी किसी खेल का नहीं। एक मुक्केबाज चैंपियन के साथ कभी भी क्रिकेट चैंपियन की तरह व्यवहार नहीं किया जाता है।
The post यूपी की पृष्ठभूमि पर फिल्म बनायेंगे अनुराग कश्यप appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BVwnrW
Comments
Post a Comment