sss

; //]]>

इस मंदिर में प्रसाद की जगह चढ़ाई जाती है चॉकलेट, जानिए क्यों ?

इंटरनेट डेस्क। जैसा की आमतौर पर हम लोग मंदिर में ईष्ट देवता को फल फूल, धूप-दीप, चंदन चढ़ाते हैं लेकिन यहां का “थेकन पलानी बालासुब्रह्माण्यम मंदिर” बहुत अलग है। यहां प्रभु मुरुगन को चॉकलेट चढ़ाई जाती है जो बाद में प्रसाद रूप में भक्तों के बीच बांट दी जाती है। मुरुगन, कार्तिकेय या सुब्रह्माण्यम भगवान शिव के पुत्र के ही नाम हैं। अलाप्पुझा शहर के बाहरी सुब्रह्माण्यमपुरम इलाके में बना यह मंदिर स्थानीय लोगों के बीच ‘मंच मुरुगन’ के नाम से प्रसिद्ध है। हर धर्म, जाति और संप्रदाय के लोग भगवान मुरुग का आशीर्वाद हासिल करने के लिए ढेर सारी चॉकलेट लेकर आते हैं।

PHOTOS: वेश्यावृत्ति के मामले में शर्मनाक रिकॉर्ड बना चुका है ये देश, सरकार भी है परेशान

यह मंदिर पर्यटकों और बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय है। जिसकी खासियत है यहां प्रसाद के रूप में चढाए जाने वाली “चॉकलेट”। बालामुरूगन भगवान को प्रसाद के रूप में केवल मंच चॉकलेट ही चढाई जाती है। कहा जाता है कि भगवान को मंच चॉकलेट बहुत पसंद है और इसे प्रसाद के रूप में चढ़ाने से बहुत प्रसन्न होते हैं। जिसके कारण इनका नाम “बालामुरूगन” से बदलकर “मंच मुरूगन” रख दिया गया।

पहले के समय में बालामुरूगन” को चावल, नारियल और फल चढ़ाए जाते थे। चॉकलेट चढ़ाने का ये अनोखा रिवाज अभी कुछ समय पहले ही शुरू किया गया था। जिसके पीछे एक बहुत ही रोचक कहानी है। दरअसल 2011 में मंदिर के बाहर खेल रहे एक मुस्लिम बच्चे ने मंदिर की घंटी बजाई। इतना ही नहीं इस मुस्लिम बच्चे ने भागवान को मंच चॉकलेट भी चढ़ाना चाहा लेकिन जैसे इस बच्चे के मां-बाप ने इस बच्चे को देखा तो उन्होंने रोक दिया और उसे घर ले गए।

घर जाने के बाद बच्चा रात में अचाानक बहुत बीमार हो गया और नींद में बार-बार बालामुरूगन का नाम लेता रहा। जिसके बाद इस बच्चे के मां बाप उसी मंदिर में गए और उन्होंने भगवान को फल-फूल चढ़ाए लेकिन बच्चा तब भी भगवान को मंच चॉकलेट चढाने की जिद करता रहा। जिसके बाद जब भगवान को मंच चॉकलेट का प्रसाद चढाया तो बच्चा ठीक हो गया और ये कहानी पूरे गांव में मानो आग की तरह फैल गई और उसके बाद से हर कोई भगवान को यहां मंच चॉकलेट ही चढाता है।

The post इस मंदिर में प्रसाद की जगह चढ़ाई जाती है चॉकलेट, जानिए क्यों ? appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2ARDX5U

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop