sss

; //]]>

डेविड वार्नर के शतक से आस्ट्रेलिया मजबूत

खेल डेस्क। नोबाल पर मिले जीवनदान के बाद डेविड वार्नर के शतक से आस्ट्रेलिया ने चौथे एशेज टेस्ट के पहले दिन चाय तक इंग्लैंड के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत रखी। वार्नर को 90 रन का स्कोर पार करने के बाद 40 मिनट तक शतक का इंतजार करना पड़ा। वह जब 99 रन पर थे तब पदार्पण कर रहे टाम कुरेन के पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर मिड आन पर कैच दे बैठे। इंग्लैंड का जश्न हालांकि ज्यादा देर नहीं चला और रीप्ले में दिखा कि कुरेन का पैर क्रीज से बाहर था जिसके बाद अंपायर ने इसे नोबाल करार देकर वार्नर को बल्लेबाजी के लिए वापस बुलाया।

 
Image result for David Warner

 

वार्नर ने अगली गेंद पर एक रन के साथ शतक पूरा किया। चाय के समय कप्तान स्टीव स्मिथ पांच जबकि उस्मान ख्वाजा 10 रन बनाकर खेल रहे थे जिससे आस्ट्रेलिया ने दो विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। टीम हालांकि दूसरे सत्र में 26 ओवर में 43 रन ही जोड़ सकी। वार्नर शतक पूरा करने के तुरंत बाद जेम्स एंडरसन की गेंद पर विकेटकीपर जानी बेयरस्टा को कैच दे बैठे। उन्होंने 151 गेंद में 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 103 रन बनाए। वार्नर ने अपने 70वें टेस्ट में 6000 रन भी पूरे किए। वह आस्ट्रेलियाई खिलाडय़िों के बीच इस आंकड़े को सबसे जल्दी छूने वालों की सूची में ग्रेग चैपल के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। इस सूची में डान ब्रैडमैन, रिकी पोंटिंग और मैथ्यू हेडन उनसे आगे हैं।

 

Image result for David Warner plya

 

आस्ट्रेलिया ने दूसरे सत्र में सलामी बल्लेबाज कैमरन बेनक्राफ्ट का विकेट भी गंवाया जो 35वें ओवर में 26 रन बनाने के बाद क्रिस वोक्स की गेंद पर पगबाधा हुए। उन्होंने वार्नर के साथ पहले विकेट के लिए 122 रन जोड़े। इससे पहले आस्ट्रेलिया ने टास जीतकर सपाट पिच पर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया जिसके बाद वार्नर और बेनक्राफ्ट ने सतर्क शुरआत की और पहले घंटे में 37 रन जोड़े। वार्नर ने दूसरे घंटे में खुलकर बल्लेबाजी की और कई आकर्षक शाट खेले। तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड का विकेट का इंतजार आज भी जारी रहा। अपना पिछला विकेट हासिल करने के बाद उन्हें 400 से अधिक गेंदों से सफलता की तलाश है। विकेटकीपर टिम पेन के ससुर थामस मैग्स के रविवार को निधन के बाद आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी उनकी याद में बांह पर काली पट्टी बांधकर खेले।

The post डेविड वार्नर के शतक से आस्ट्रेलिया मजबूत appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2BRYsUA

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop