ये एक्ट्रेस बोली- अजय के साथ काम करना सहज
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज का कहना है कि बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन के साथ काम करना उनके लिये काफी सहज होता है। इलियाना ने अजय के साथ फिल्म ‘बादशाहो’ में काम किया है। इलियाना अब अजय के साथ फिल्म ‘रेड’ में काम करने जा रही है। राजकुमार गुप्ता निर्देशित ‘रेड’ में 1980 के दशक की पृष्ठभूमि है। इसमें अजय उत्तरप्रदेश के आयकर अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।
इलियाना ने कहा है कि अजय के साथ काम करना बहुत सहज रहता है क्योंकि वह सुपरस्टार की तरह बर्ताव नहीं करते हैं। इलियाना ने कहा, हम (फिल्म) लगभग पूरी कर चुके हैं। अजय के साथ काम करना वाकई बहुत सहज रहता है। वह ऐसे लोगों में हैं जिनके साथ काम करना बहुत आसान होता है। काम इतना सरल हो जाता है कि आप यह भी भूल जाते हैं कि वह सुपरस्टार हैं। फिल्म का विषय बहुत मजबूत है और फिल्म में ‘शानदार भूमिका’ पा कर बहुत खुश हूँ। मेरे लिए यह शानदार भूमिका है। यह बिल्कुल अलग है। इसमें 1980 के दशक की पृष्ठभूमि है, इसलिए यह बहुत दिलचस्प है। मुझे लगता है कि मैंने 1970 और 1950 के दशक की कई फिल्में की और अब 1980 के दशक की कर रही हूं।
The post ये एक्ट्रेस बोली- अजय के साथ काम करना सहज appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zU3zyH
Comments
Post a Comment