आलिया-टाइगर बनेंगे करण जौहर के स्टूडेंट
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट सुपरहिट फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के सीक्वल में काम करती नजर आ सकती है। आलिया भट्ट ने वर्ष 2012 में प्रदर्शित करण जौहर निर्मित फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी। करण जौहर ने काफी समय से स्टूडेंट ऑफ द ईयर पार्ट-2 की घोषणा कर दी है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ मुख्य किरदार निभाने जा रहे हैं। उनसे जब पूछा गया कि क्या वह भी फिल्म में शामिल होगी।
उन्होंने कहा, मैं अभी से कुछ भी नहीं कहूंगी, लेकिन हां ऐसा हो सकता है कि करण जौहर ने कोई न कोई इंतजाम तो जरूर कर रखा होगा कि वह पिछली कड़ी के सारे कलाकारों से किसी न किसी रूप में असोसियेट करें। हो सकता है कि हमसे जुड़ा कोई न कोई रेफरेंस होगा या हो सकता है। आलिया ने कहा है कि वो हमेशा स्टूडेंट ऑफ द ईयर को अपने करियर में खास अहमियत देंगी। वह हमेशा उनकी स्पेशल फिल्म रहेगी। सो, नेवर से सेव हो सकता है कि फिल्म में यदि किसी रूप से जुडऩा हुआ तो वो खुशी-खुशी उसका हिस्सा बनेगी। आलिया ने टाइगर श्रॉफ की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्हें लगता है कि वह काफी अच्छा काम करेंगे और फिल्म में उनकी वजह से काफी उत्साह बनेगा।
The post आलिया-टाइगर बनेंगे करण जौहर के स्टूडेंट appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2oWrtZa
Comments
Post a Comment