sss

; //]]>

तीन महिलाओं ने रसेल सिमोन्स पर लगाया दुष्कर्म को आरोप

क्राइम डेस्क। हिपहॉप की दुनिया के सरताज कहलाने वाले रसेल सिमोन्स पर तीन महिलाओं ने बलात्कार का आरोप लगाया है। द न्यूयार्क टाइम्स में आज प्रकाशित एक खबर में कहा गया है कि तीन महिलाओं ने सिमोन्स पर बलात्कार का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाली महिलाओं में एक गायिका टीना बाकर है। उसका कहना है कि वर्ष 1990 या 1991 में जब यह घटना हुई थी तब सिमोन्स उसके मैनेजर थे। अखबार की खबर के अनुसार, टीना के पूर्व पति सहित उसके चार करीबियों ने इस घटना की पुष्टि की है।

 

Image result for rape

 

60 वर्षीय सिमोन्स ने इन आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने यह भी कहा है कि वह पुरूषों के दुर्व्यवहार से पीड़ित महिलाओं के आंदोलन के पक्ष में आवाज उठाते रहेंगे। इससे पहले दो महिलाओं ने उन पर आरोप लगाए थे। इसके बाद 30 नवंबर को सिमोन्स ने घोषणा की थी कि वह अपने व्यवसाय से खुद को अलग कर रहे हैं। इन दिनों योग और शाकाहार को बढ़ावा दे रहे सिमोन्स की छवि अब एक आध्यात्मिक व्यक्ति की बन गई है।

The post तीन महिलाओं ने रसेल सिमोन्स पर लगाया दुष्कर्म को आरोप appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2ysG6CZ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop