..तो इस हरकत वाले मर्द होते है धोखा देने में सबसे आगे !
इंटरनेट डेस्क। जैसा की यह तो हम सभी जानते है की आज कल फ्रेन्डशिप और रिलेशनशिप आम बात हो गई है आए दिन कपल्स के दिल टूटते और जुड़ते हैं। एक सफल रिश्ते की आस हर लड़की अपने मन में लगाए हुए होती है। एक ऐसा रिश्ता जिसमें प्यार भरपूर हो। लेकिन आपकी यह आस एक झटके में टूट सकती है।
मां का आदर न करने वाला..
लड़कियों को अक्सर ममा ब्वॉय पसंद नहीं आते लेकिन सच यह है कि जब बात आती है साथ निभाने की तो ऐसे ही लड़के आपके साथ खड़े रहते हैं। लेकिन जिन मर्दों का अपनी मां से अच्छा रिश्ता नहीं होता वो आपके साथ भी ज्यादा समय तक नहीं रह सकते।
राज रखने वाले..
किसी भी इंसान का मिस्टिरियस होना एक आम बात है लेकिन आपको लगता है आपका साथी हमेशा आपसे कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा है तो बस सावधान हो जाइए। आप उनका फोन चेक कीजिए, अगर इनबॉक्स में मैसेजस नहीं है तो यह थोड़ा चिंताजनक है। वो आपकी हर बात सुनेगा आपका हर राज जान लेगा पर आपसे अपने दिल की कोई बात नहीं कहेगा।
आपकी ओर आकर्षित न होना..
आपको उन्होंने बड़ी आसानी से अपने वश में कर लिया लेकिन वो आपके साथ उस तरह से पेश नहीं आ रहे जैसा कि आपने सोचा था। हो सकता है कि वो बेड पर अच्छा परफॉर्म करते हों लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनका आपके प्रति आकर्षण है। एक महिला के लिए यह पता लगाना बेहद आसान है कि कौन उनसे प्यार करता है और कौन नहीं तो लगाइए अपना सिक्थ सेंस और पहचानिए अपने पार्टनर को…।
मैं भूल गया..
अगर आपका पार्टनर आपसे जुड़ी हर डेट को भूल जाता है। लास्ट मिनट में प्लान को कैंसिल कर देता है तो समझ लीजिए वो पक्का आपको चीट कर रहा है। हो सकता है उसके पास आपसे बेहतर कोई ऑप्शन हो। जो आपके साथ मूवी डेट पर न जाए, जो आपके साथ शॉपिंग पर न जाए वो आपको कभी भी डंप कर सकता है, धोखा दे सकता है।
रिश्ते को सीक्रेट रखने वाला…
वो आपका और अपना रिश्ता लोगों के सामने नहीं लाने देना चाहता। वो आपके दोस्तों से तो मिलता है लेकिन अपने दोस्तों से नहीं मिलवाता। अगर ऐसा है तो वह आपको कभी भी धोखा दे सकता है।
The post ..तो इस हरकत वाले मर्द होते है धोखा देने में सबसे आगे ! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2COEl5D
Comments
Post a Comment