धोखा नहीं होता है एकतरफा प्यार
लाइफस्टाइल डेस्क। जब किसी से प्यार होने लगता है तो हम रिश्ते की शुरुआत में हम अक्सर सकारात्मक चीजें ही देखते हैं। और सातवें आसमान में महसूस करते हैं। प्यार एक बहुत खूबसूरत अहसास है, यह एक ऐसा एहसास है जिसे आप रोक नहीं सकते है। परन्तु आपका प्यार एकतरफा हो तब क्या होगा। जिससे आप प्यार करते है उसे इम्प्रेस करने के लिए उसकी पसंद की किताबे पढ़ते है, अच्छे कपड़े पहनते हो, परन्तु कुछ काम नहीं करता है तब इससे उस व्यक्ति का आत्मविश्वास कम हो जाता है। इससे आपकी खुद की वैल्यू कही गिर सी जाती है।
यह बात बिलकुल सत्य है कि आप किसी की सोच और भावनाओं को नहीं बदल सकते है। जिसे आप चाहते है, अगर वह आपसे प्यार न करे तो इसमें पूरी तरह उनकी भी कोई गलती नहीं है। दिल को दर्द तब और ज्यादा होता है जब आप उसे किसी ओर के साथ देखते है। एक तरफा प्यार के कई किस्से है, जो दुखी कर देते है। जब कोई लडक़ा किसी लडक़ी के सामने प्रस्ताव रखे और वह उसे ठुकरा दे तो दिल बुरी तरह से टूटता है। इससे स्वाभिमान मर जाता है। जब आप किसी को चाहे और बदले में प्यार न मिले तो आपका स्वाभिमान कमजोर हो जाता है।
Source: Google
The post धोखा नहीं होता है एकतरफा प्यार appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zXXDZC
Comments
Post a Comment