साइना ने अपनी फिलनेस को बताई पहली प्राथमिकता
खेल डेस्क। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने आज यहां माना कि दुनिया के शीर्ष बैडमिंटन खिलाडिय़ों की फिटनेस कमाल की है और उन्होंने भी अपना पूरा ध्यान उच्च स्तर की फिटनेस हासिल करने पर दिया है ताकि वह दूसरी खिलाडय़िों को चुनौती दे सके। नेहवाल ने कहा कि अगले सत्र में अगर वह ज्यादा खिताब नहीं भी जीतती है तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा। प्रो बैडमिंटन लीग (पीबीएल) की शूरूआत से इतर साइना ने कहा, मैं सुपर सीरीज जीतने के लिये खुद को चुनौती नहीं दे रही हूं क्योंकि मैं कई खिताब जीत चुकी हूं, इसलिये मैं उसके लिये चिंतित नहीं हूं, लेकिन मुझे सही समय पर फिटनेस हासिल करना है। रियो ओलंपिक के दौरान करियर प्रभावित करने वाले घुटने की चोट झेल चुकी साइना ने कहा, अब मैं टूर्नामेंटों पर ध्यान नहीं देती। ना टूर्नामेंट की चिंता ना खिताब की, अगले वर्ष मेरी प्राथमिकता सिर्फ फिटनेस हासिल करने की होगी। उन्होंने इस सत्र में विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक और उससे पहले मलेशियाई मास्टर्स का खिताब अपने नाम किया। वह सीनियर नेशनल की भी विजेता रहीं। साइना ने कहा इस साल के पहले छह महीनों में खेले गये टूर्नामेंटों के शुरूआती दौर से बाहर होने के बाद मैंने विश्व चैम्पियनशिप में शीर्ष खिलाडय़िों को हराकर कांस्य पदक जीतने के बारे में नहीं सोचा था। लेकिन एक के बाद एक पांच मैच खेलने के लिये मुझे फिटनेस में सुधार करना था।
उन्होंने कहा, मैं अपने फिटनेस के कारण हांगकांग में चेन युफेइ से हारी। मैं अकाने यामागुची और सुन यू से भी हारी, उनकी फिटनेस मुझ से अच्छी थी। उन्होंने कहा , अब हर कोई तेज स्मैश का भी जवाब देता है, महिला एकल मुकाबले में भी अब फिटनेस काफी अहम है। सीनियर नेशनल में पी.वी. सिंधू को हराने के बारे में उन्होंने कहा, मैंने उस दिन सिंधू को हरा दिया, मैं अच्छा महसूस कर रही थी। मैं अच्छा खेल रही थी लेकिन मुझे पता था कि मैं थकी हुई हूं। दूसरे गेम में मेरी सहनशीलता जवाब दे रही थी। अगर यह मैच तीसरे सेट में खिंचता तो मुझे नहीं लगता की मैं जीत पाती। मुझे पता है सिंधू मुझ से कहीं ज्यादा फिट है। उन्होंने कहा, मैं जीतने में कामयाब रहीं लेकिन फिटनेस मेरी बड़ी समस्या है। मैं इसमें तभी सुधार कर सकतीं हूं जब मेरे पास ज्यादा समय हो। मैंने पहले दौर के मुकाबलों में कैरोलिना मारीन, सुंग जी ह्यून जैसी खिलाडय़िों को मात दी है लेकिन किसी को तीसरे दौर में हराना मेरे लिये मुश्किल हो रहा है। पीबीएल के पहले मैंच में 23 दिसंबर को साइना का मुकाबला एक बार फिर सिंधू से होगा। उन्होंने कहा, किसी भी खेल में अब अनुभव से ज्यादा फिटनेस जरूरी है। मेरा यह मानना है कि अगर मैं फिट हूं तो किसी को भी हरा सकती हूं।
The post साइना ने अपनी फिलनेस को बताई पहली प्राथमिकता appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2Dhh65k
Comments
Post a Comment