ग्रैंडहोम के पिता का हुआ निधन, नहीं खेल पाएंगे वनडे सीरीज
स्पोर्ट डेस्क: अपने पिता की अचानक निधन के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय सीरीज में न्यूजीलैंड के आलराउंडर कोलिन डी ग्रैंडहोम के नहीं खेल सकेंगे। जिम्बाब्वे के लिए ग्रैंडहोम के पिता प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला करते थे। वह 61 वर्ष के थे। गुरुवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जिम्बाब्वे मूल के ग्रैंडहोम अब अपने परिवार के पास हरारे जाएंगे।
चयनकर्ता प्रमुख गेविन लार्सन ने कहा, कोलिन और उनके परिवार के लिए यह बहुत ही दुखद समाचार है। सबसे जरुरी इस समय यह है कि कोलिन अपने परिवार के साथ रहे। हालांकि बोर्ड ने यह नहीं बताया कि वह कब टीम में लौटेंगे। डग ब्रैसवेल को न्यूजीलैंड टीम में ग्रैंडहोम की जगह शामिल किया गया है। 2006 में न्यूजीलैंड में 31 वर्षीय ग्रैंडहोम बस गए थे और 2012 में उन्होंने वनडे में तथा गत वर्ष टेस्ट में पदार्पण किया था। 20 दिसंबर को न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे जबकि दूसरा 23 को और तीसरा 26 दिसंबर को खेला जाएगा।
The post ग्रैंडहोम के पिता का हुआ निधन, नहीं खेल पाएंगे वनडे सीरीज appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AFOnJN
Comments
Post a Comment