sss

; //]]>

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत श्रीलंका पर क्लीन स्वीप से वनडे में बनेगा नंबर वन

स्पोर्ट डेस्क: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम जब रविवार से श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे अभियान शुरू करेगी तो उसकी निगाहें सीरीज में क्लीन स्वीप करने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका को अपदस्थ कर आईसीसी रैंकिंग में दुनिया की नंबर वन वनडे टीम बनने पर भी होंगी।

भारत ने इसी वर्ष श्रीलंका को उसी की जमीन पर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 5-0 से हराया था और अब वह इसी क्रम को अपनी जमीन पर भी जारी रखते हुये तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहता है। भारत अपना पहला मैच रविवार को धर्मशाला में खेलेगा।

मौजूदा वनडे टीम रैंकिंग में भारत 120 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है जबकि दक्षिण अफ्रीका इतने ही रैंकिंग अंकों के साथ शीर्ष पर है। टीम इंडिया यदि धर्मशाला में पहला मैच जीत जाएगा तभी वह एक अंक हासिल कर 121 अंकों के साथ टीम रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच जाएगा लेकिन उसे इस स्थान पर बने रहने के लिये तीनों मैचों में जीत दर्ज करना जरूरी है। टेस्ट रैंकिंग में भी भारत दुनिया की नंबर वन टीम है और यहां भी उसका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से ही है जो दूसरे पायदान पर है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अनुसार विपक्षी टीम श्रीलंका 83 अंकों के साथ वनडे टीम रैंकिंग में आठवें पायदान पर है। हालांकि यदि वह पिछली सीरीज की तरह इस बार भी 0-3 से व्हाइटवॉश झेलती है तब भी उसके इतने ही अंक रहेंगे लेकिन यदि वह क्लीन स्वीप करती है तो उसे चार अंकों का फायदा होगा और उसके 87 अंक हो जाएंगे।

The post रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत श्रीलंका पर क्लीन स्वीप से वनडे में बनेगा नंबर वन appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2AOqVsC

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop