sss

; //]]>

देशी गर्ल्स बोली- मैं हर चीज को हासिल करना चाहती हूं!

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने भले ही बरेली से बरास्ता बॉलीवुड, हालीवुड तक का फिल्मी सफर तय किया हो परन्तु अभिनेत्री का मानना है कि वह लालची हैं और वह कभी ये नहीं चाहती है कि उन्हें कोई बताए कि उन्हें सब कुछ हासिल नहीं हो सकता । 35 वर्षीय अभिनेत्री ने कल शाम सिरी फोर्ट सभागार में पेंगुइन वार्षिक व्याख्यान में खुद का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनाने के लिए जरूरी 12 नियमों के बारे में बताया।

 
Image result for priyanka chopra baywatch

 

प्रियंका ने कहा, मैं सबकुछ चाहती हूं। इसमें तब तक कुछ गलत नहीं है जबतक आप किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं, या कुछ गलत नहीं कर रहे हैं। अपने लिए अधिक चाहने से डरना नहीं चाहिए….मैं नहीं चाहती हूं कि कोई मुझसे कहे कि मैं सब कुछ हासिल नहीं कर सकती। पूर्व मिस वर्ल्ड ने कहा कि उन्होंने उस वक्त हॉलीवुड में संघर्ष करने का निर्णय किया जब वह बॉलीवुड में अपनी कामयाबी के शिखर पर थीं और वहां उन्होंने अपना समानांतर करियर स्थापित भी किया।

 

 

Image result for priyanka chopra baywatch

 

प्रियंका ने कहा, मैं हर चीज का सपना देखती हूं और मेरे पास हर चीज होगी। अपनी महत्वाकांक्षा के लिए लालची बनो, भूखे बनो। अन्य व्यक्तियों द्वारा तय किए गए मानकों पर जीवन मत बिताओ। कोई आपसे यह कैसे कह सकता है कि आप क्या हैं और क्या हो सकते हैं। प्रियंका को पश्चिम में क्वांटिको टीवी कार्यक्रम से बड़ा मौका मिला था। अभिनेत्री को पेंगुइन रेंडम हाउस द्वारा आयोजित 11वें संस्करण में ब्रेकिंग द ग्लास सीलिंग चेज़िंगए ड्रीम (बंधनों को तोड़ सपनों को पूरा करना) थीम पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया था।

 

 

Image result for priyanka chopra baywatch

 

उन्होंने कहा कि बंधनों को तोडऩे वाला वाक्य उन्हें परेशान करता है क्योंकि यह उनकी सारी उपलब्धियों और कड़ी मेहनत को उनसे छीन कर एक बक्से में डालता है। इसे मौटे तौर पर पुरूष प्रधान समाज परिभाषित करता है। उन्होंने कहा कि बंधनों को तोडऩा बेशक मेरा लक्ष्य नहीं था । मैं सिर्फ अपने सपनों और अपनी इच्छा का पीछा करना चाहती थी और अपना एक बेहतरीन संस्करण बनना चाहती थी । प्रियंका ने कहा , आज मैं जानती हूं कि मेरा रास्ता ,मेरा अपना रास्ता है और इस रास्ते में जो भी सफलताएं और विफलताएं आएंगी। वे भी मेरी ही हैं । कभी अपने सपनों से समझौता मत करो ।

 

 

Image result for priyanka chopra baywatch

 

राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें विफलताओं से नफरत है लेकिन उसके बाद हम जो उपलब्धि हासिल करते हैं वह नायाब होती है। उन्होंने कहा कि अवसरों की तलाश करनी चाहिए और तब अपना सबसे बेहतरीन काम दिखाना चाहिए । उन्होंने कहा कि महत्वाकांक्षी होने में कोई हर्ज नहीं है और ये बात औरतों को खासतौर से समझनी चाहिए ।

The post देशी गर्ल्स बोली- मैं हर चीज को हासिल करना चाहती हूं! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2l6l9Kp

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop