sss

; //]]>

सामूहिक दुष्कर्म के चारों दोषियों को अंतिम सांस तक कैद

क्राइम डेस्क। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 31 अक्टूबर की रात प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में आज यहां की एक फास्टट्रेक अदालत ने चारों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए अंतिम सांस तक कैद की सजा सुनाई। न्यायाधीश सविता दुबे ने घटना के 52 दिन बाद सुनाए अपने निर्णय में चारों आरोपियों गोलू बिहारी, अमर छोटू, रमेश और राजेश को दोषी करार दिया और उन्हें अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के समय चारों आरोपी अदालत में मौजूद थे।

 

Related image

 

 

राजधानी के अतिव्यस्त क्षेत्र एमपी नगर में 31 अक्टूबर की देर शाम पीएससी की तैयारी में जुटी विदिशा की एक छात्रा के साथ पहले लूट की कोशिश और उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। छात्रा को इसकी रिपोर्ट लिखवाने में कई थानों के बीच चक्कर लगाने पड़े थे, बाद में उसकी मेडिकल रिपोर्ट में गलतियों के मामले ने भी खासा तूल पकड़ लिया था। लापरवाही सामने आने के बाद कई पुलिस अधिकारियों का निलंबन और स्थानांतरण किया गया था।

The post सामूहिक दुष्कर्म के चारों दोषियों को अंतिम सांस तक कैद appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2pk4gAf

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop