…अगर सपनों में आते है मृत परिजन तो क्या होगा जानिए !
इंटरनेट डेस्क। अपने करीबी परिजन के बिछड़ने का दर्द हर किसी को होता है। कई बार ये एहसास इतना प्रभावशाली होता है कि उनकी यादें दिल और दिमाग से निकल ही नही पाती। अक्सर ये देखा गया है कि जिस परिजन के साथ आपका दिल से ज्यादा लगाव हो, उनकी मृत्यु के बाद वे सपने में आते हैं।
बाप रे..! यहां मरने के बाद खुले मैदान में छोड़ देते हैं “बॉडी”.. शवों के साथ होता है ये सब !
मृत लोगों से जुड़े तथ्य….
वास्तविकता का एहसास: किसी मृत परिजन के सपने में आने के बाद सपना देखने वाले की भावनाएं तीव्र हो जाती हैं। हमें तो कई बार इस बात का आभास भी नही होता कि जो कुछ हम देख रहे हैं वो हकीकत है या कोई सपना।
सपनों में स्वस्थ: ऐसा देखने को मिला है कि जो परिजन मृत्यु के समय काफी बीमार और कमजोर हुआ करते थे, मृत्यु के बाद अगर वे सपने में दिखे तो काफी स्वस्थ और हट्टे-कट्टे नजर आते हैं।
संतुष्टि भरा आश्वासन: अगर ऐसे परिजन सपनों में दिखें तो वे हमेशा आपके भले के बारे में ही संदेश देते हैं। आपको इस बात का आश्वासन देने की कोशिश करते हैं कि वे जहां कही पर भी हैं खुश हैं तथा आप भी खुश रहें।
मदद की भावना: सपनों में आने वाले परिजन अक्सर किसी खास मकसद से आते हैं। दरअसल उनका मुख्य उद्देश्य होता है कि आपकी परेशानी से आपको उभारे, आपकी हरसंभव मदद करें।
इशारों में बातें: ऐसा देखा गया है कि कई बार सपनों में आने वाले परिजन अपनी बात केवल इशारों में ही समझाने की कोशिश करते हैं। अगर आपका उनसे करीबी संबंध हो तो आप आसानी से उनके इशारों को समझ सकते हैं।
The post …अगर सपनों में आते है मृत परिजन तो क्या होगा जानिए ! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2kdNa23
Comments
Post a Comment