राकेश शर्मा की बायोपिक में काम करेंगे: शाहरुख खान
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान सिल्वर स्क्रीन पर अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा थी कि आमिर खान, राकेश शर्मा की बायोपिक में काम करने जा रहे हैं। राकेश शर्मा अंतरिक्ष पर जाने वाले पहले भारतीय यात्री हैं। अब कहा जा रहा है कि आमिर खान, राकेश शर्मा पर बनने वाली फिल्म में काम नहीं करेंगे। बताया जाता है कि सल्यूट (सलामी) नाम की इस फिल्म से आमिर खान के पैर पीछे खींच लेने के बाद फिल्मकार रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर इस फिल्म के लिए हीरो की तलाश में हैं।
चर्चा हो रही है कि सिद्धार्थ रॉय कपूर के जेहन में अगला नाम अब शाहरुख खान का है। शाहरुख खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर चैट करते हुए अपने फैन्स को बताया है कि उन्होंने अब तक आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म के अलावा किसी भी फिल्म को साइन नहीं किया है, परन्तु कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ रॉय कपूर की पूरी प्लानिंग है कि वह एक बार शाहरुख को फिल्म की स्क्रिप्ट जरूर सुना दें क्योंकि यह एक एक्सपेरिमेंटल फिल्म है। शाहरुख को साइंस फिक्शन में हमेशा से दिलचस्पी रही है। फिल्म सल्यूट को महेश मथाई निर्देशित करेंगे।
The post राकेश शर्मा की बायोपिक में काम करेंगे: शाहरुख खान appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2B5Zw5L
Comments
Post a Comment