इस बात को लेकर सुशांत पर गुस्सा हो गए सलमान
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, सुशांत सिंह राजपूत से नाराज हो गये हैं। सलमान की नाराकागी सुशांत से किसी फिल्म की वजह से नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि एक पार्टी में सुशांत सिंह राजपूत ने अपने स्टारडम के तेवर सलमान खान के प्रिय सूरज पंचोली को दिखाए इस वजह से सलमान, सुशांत से नाराज हो गये हैं।
बताया जा रहा है कि हाल ही में एक पार्टी के दौरान सुशांत बार-बार सूरज से गलत तरीके से बात कर रहे थे और वह यह दिखाने की कोशिश कर रहे थे कि सूरज ने अब तक इंडस्ट्री में कुछ भी हासिल नहीं किया है। सूरज ने यह पूरी बात सलमान को बताई तो सलमान ने सुशांत को फोन किया और उन्हें समझाया कि एक ही इंडस्ट्री के होकर एक दूसरे के साथ ऐसी बात करना ठीक नहीं है। सुशांत ने भी तुरंत यह स्वीकार लिया है कि वह शर्मिंदा हैं और कभी भी दोबारा ऐसा करने की कोशिश नहीं करेंगे।
The post इस बात को लेकर सुशांत पर गुस्सा हो गए सलमान appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2Ac8s65
Comments
Post a Comment